Monday, July 5, 2010

पहले कितने अच्छे थे
छोटे छोटे बच्चे थे
जी कहता वो करते थे
नहीं किसी से डरते थे
जीवन की खुशियों से हर पल
मिलते और बिछड़ते थे
दो आंसू जो टपके तो
दो सौ लोग पकड़ते थे
मन कहता है फिर से मैं
छोटा बच्चा बन जाऊँ
तुतली सी भाषा में मैं
फिर से अ बी क गाऊँ
पापा फिर चिल्लाएं तो
माँ के आंचल में छिप जाऊँ
जी भर कर फिर से सोऊं
जब चाहे मैं तब जागूँ
फिर दीदी की चोटी
खींच खींच के मैं भागूं
अब जो खुद को देखूं तो
हूँ चार महीने का मेहमान
फिर ख़्वाबों मैं ही मिलेंगे
माँ के हाथों के पकवान.......................



और आब